शिवपुरी पुलिस द्वारा एक स्थाई वारण्टी को दबोचा

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर के मार्गदर्शन में स्थाई वारण्टियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना गोपालपुर द्वारा एक स्थाई वारण्टी को किया गिरफ्तार।

दिनांक 19.03.2020 को थाना प्रभारी गोपालपुर उनि. मनीष चौहान द्वारा मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम के साथ माननीय न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 634/18 के अपराध क्रमांक 20/18 धारा 323,324 भादवि में फरार स्थाई वारण्टी को पकड़ने रवाना हुए, जिस पर से पुलिस टीम द्वारा स्थाई वारण्टी रवि पुत्र रामचरण जाटव उम्र 31 साल, निवासी ग्राम गोपालपुर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गोपालपुर उनि मनीष सिंह चौहान, सउनि योगेन्द्र सिंह राणा, आर. जंडेल, आर. प्रशांत, अनिल की सराहनीय भूमिका रही।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

sr7themes.eu.org