महिला सुरक्षा के प्रति शिवपुरी पुलिस द्वारा महिलाओं एवं छात्राओं को किया जागरूक

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन और अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर के मार्गदर्शन में जिले में महिला सुरक्षा अभियान के तहत छात्र एवं छात्राओं में जागरूकता लाने के लिए कॉलेजों/स्कूलों/कोचिंग्स में जाकर शिवपुरी पुलिस द्वारा छात्र और छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है।

महिलाओं के साथ बदसलूकी व छेड़खानी समेत अन्य घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए शिवपुरी पुलिस द्वारा छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है। जिसके तहत महिला महाविद्यालयों /स्कूलों /कोचिंग्स में सभा के माध्यम से बालिकाओं व किशोरियों को आत्मरक्षा के प्रति सजगता बरते जाने के गुर बताये जा रहे हैं। दिनांक 01.03.20 को निर्भया प्रभारी सूबेदार गायत्री इटोरिया द्वारा जेसीआई क्लब शिवपुरी की ओर से माधव चौक गर्ल्स हॉस्टल शिवपुरी में की छात्राओं को अपनी आत्मरक्षा हेतु जागरूक किया गया। छात्राओं को अपने अधिकारों एवं पोक्सो एक्ट के बारे में भी विस्तृत रूप से समझाइस दी, कि कैसे गुड टच और बैड टच को समझें और अपने परिजनों को बताकर ऐसा करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करें। सूबेदार द्वारा छात्राओं को पढ़ाई में मेहनत कर सफलता हासिल करने के तरीके सिखाए तथा अपने माता-पिता का नाम रोशन करने की समझाइश दी और बताया कि अगर कोई किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या कोई बदसलूकी करता है तो शिवपुरी की हर लड़की निर्भया है किसी से डरने की कोई जरूरत नहीं फिर फिर भी अगर किसी प्रकार की दिक्कत हो तो पुलिस को बता सकते हैं ताकि दोषी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा सके।

इस अवसर पर निर्भया प्रभारी सूबेदार गायत्री इटोरिया एवं जेसीआई क्लब शिवपुरी की  गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

sr7themes.eu.org