महल की कैद से निकलकर आम कार्यकर्ता की पार्टी बनेगी कांग्रेस, भांडेर में पिछली जीत का रिकॉर्ड तोड़ेगी कांग्रेस-प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष दामोदर सिंह यादव


दतिया। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष दामोदर सिंह यादव ने प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधा प्रदेश उपाध्यक्ष ने भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधते हुए कहा ग्वालियर चंबल संभाग में कांग्रेस पार्टी को महल की कैद से अब आजादी मिल गई है। पूर्व में उन्हीं कार्यकर्ताओं को पार्टी में पद या चुनाव लड़ने के लिए टिकट मिलता था जो जायदा गुलामी प्रदर्शित करते थे।
प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा देश प्रदेश का गरीब मजदूर एवं मध्यम वर्गीय लोगों की पहली पसंद कांग्रेश होती है लेकिन यह भी आम जनता की पीड़ा रहती है की कांग्रेस कभी ग्वालियर के महल में तो कभी किसी छोटे किले में कैद दिखाई पड़ती है लेकिन अब महल किले की दीवारें आम कार्यकर्ता और पार्टी के बीच व्याख्यान नहीं बन सकेंगे इसलिए यह भी आवश्यक है की पार्टी का दतिया जिला कांग्रेश कार्यालय भी किसी स्वतंत्र स्थान से संचालित हो ना कि किले से। 
प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर श्री यादव ने सभी विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा किया है। उन्होंने कहा मध्यप्रदेश के उपचुनाव में कांग्रेसी रिकॉर्ड मतों से जीतकर कमलनाथ जी के नेतृत्व में फिर बनाएगी सरकार।

रिपोर्ट- शेखर श्रीवास्तव दतिया
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

sr7themes.eu.org