खुद की जान की परवाह न करते हुए कमाई में जुटे दुकानदार,नहीं बरती जा रही किसी प्रकार की कोई सावधानी
शिवपुरी।जैसा की इस वक़्त देश में कोरोना महामारी का समय चल रहा है साथ ही हर जगह लॉक डाउन भी लगा हुआ है जिसमे प्रशासन द्वारा दुकानदारों के लिए कई प्रकार के नियम बनाये है जिसकी दूकानदार तरीके से धज्जियाँ उड़ा रहे है।लॉक डाउन को मध्यनज़र रखते हुए शिवपुरी कलेक्टर द्वारा कई प्रकार के नियम बनाये गए जो कि इस प्रकार है।दुकानदार को मास्क पहनना अनिवार्य-
दुकानदार इसका पूर्ण तरीके से पालन नहीं कर रहे है प्रशासन जब जाँच करने मार्किट में निकलते है तब उनको देख कर सभी मास्क लगा लेते है लेकिन उनके जाने के बाद मुँह से मास्क हटा देते है।जिससे आने वाले ग्रहको में या आने वाले ग्रहको से संक्रमण फैलने का खतरा है।
दुकान में सेंटाइज़र रखना अनिवार्य-
शिवपुरी कलेक्टर का आदेश है कि समस्त दुकानदारों को अपनी दुकान में सेनिटाइज़र रखना है और दुकान में आने वाले व जाने वाले ग्राहकों के हाथ सेनीटाइज़ करने है लेकिन देखा जा रहा है कि कुछ दुकानदार अपनी दुकान पर सेनिटाइज़र रखे हुए है और कुछ दुकानदारों के पास सेनिटाइज़र नहीं है और जो रखे हुए है वो सिर्फ नाम के लिए दिखने को रखे हुए है।
दुकानदार को सोशल डिस्टेंस का पालन अनिवार्य-
शहर में किसी भी दुकानदार द्वारा किसी भी प्रकार कि सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया जा रहा।एक अगर दुकान छोटी है तो 2 और अगर दुकान बड़ी है तो 5 ग्राहक अनिवार्य है लेकिन दुकान पर देखो तो एक ही बार में 10 से 15 ग्राहक नज़र आते है जिससे सोशल डिस्टेंस कि धज्जियाँ उड़ रही है।कई बार दुकानदारों पर चालानी कार्यवाही भी हो गयी उसके बाद भी आदेश का पालन नहीं हो रहा है।
दुकान के बाहर दुरी के हिसाब से गोले बनाना अनिवार्य-
जैसा कि देखा जाए तो प्रशासन द्वारा आदेश जारी किया था कि सभी दुकानदार अपनी दुकान के बाहर दुरी बना कर गोले बनाएंगे जिससे दुकान के अंदर भीड़ नहीं होगी और सोशल डिस्टेंस का पालन होगा।दुकानदारों ने इस आदेश का पालन करते हुए गोले तो बनाये लेकिन ग्राहकों के लिए नहीं उनकी गाड़ियां रखने के लिए बनाये।ऐसा ही कुछ हमको आज माधव चौक पर कुछ दुकानों में देखने को मिला जहा दुकानों के बहार गोले तो बने है लेकिन उन में ग्राहक नहीं है उनकी गाड़ियां खड़ी है और करीब 10 से 12 लोग दुकान के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियाँ उड़ाते हुए नज़र आये।
इनका कहना है-
हम ट्रैफिक प्रभारी से बात करते है अगर ऐसा कुछ है तो उस पर तत्काल कार्यवाही करवाते है।
अरविन्द बाजपेई,एसडीएम शिवपुरी
इनका कहना है-
प्रशासन ने बताया है जो गोले बना के रखना है और दुरी पर व्यक्तियों को खड़ा करना है और उन पर गाड़ियां खड़ी करा रहे है तो उन पर कर्यवाही करते है।
रणवीर सिंह यादव,यातायात प्रभारी शिवपुरी
Tags:
शिवपुरी