मुस्लिम समाज की धार्मिक भावना आहत करने वाले वसीम रिज़वी पर हो कड़ी कार्यवाही - बबलू पठान

शिवपुरी- अल्पसंख्यक विकास कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष रियाजुद्दीन शेख साहब  के निर्देशानुसार जो की उत्तर प्रदेश में शिया वक़्फ़ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिज़वी द्वारा कुरआन की आयतों के संबंध में जो याचिका लगाई गई है, उसके विरोध में आज अल्पसंख्यक विकास कमेटी के जिला अध्यक्ष बबलू पठान,  याकूब खान अध्यक्ष वक़्फ़ बोर्ड रसूल बैग वक़्फ़ बोर्ड ब्लॉक उपाध्यक्ष,दानिश पठान जमीयत उलेमा ए हिन्द के जरनल सेकेट्री एवं समस्त मुस्लिम समाज  ने  पिछोर थाना प्रभारी को ज्ञापन देकर शिकायत दर्ज़ कर वसीम  रिजवी पर एफआईआर दर्ज़ कर कठोर कार्यवाही की मांग की।
मध्यप्रदेशअल्पसंख्यक विकास कमेटी में केंद्र सरकार से मांग की है।कि वसीम रिज़वी द्वारा पूरी दुनिया के मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओ को भड़काने के लिए इस प्रकार की याचिका न्यायालय में दायर की गई है।सरकार वसीम रिज़वी के विरूद्ध धार्मिक भावना भड़काने का प्रकरण दर्ज कर शीघ्र वसीम रिज़वी को गिरफ्तार करें।अल्पसंख्यक विकास कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष रियाज़ शेख़ ने कहा वसीम रिज़वी के खिलाफ  न्यायालय में परिवाद भी लगाने की कार्यवाही की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने