आज केंद्रीय मंत्री श्री मंत ज्योतिरादित्य सिंधिया शिवपुरी में,होगा रोड शो यह रहेगा रुट

शिवपुरी।श्री मंत ज्योतिरादित्य  सिंधिया नागरिक उड्डयन मंत्री बनने के बाद पहली बार शिवपुरी आ रहे है।आज शहर में उनका रोड शो होगा जगह जगह उनका स्वागत होगा।इसके बाद रात को 8 बजे माधव राष्ट्रीय उद्यान में टाइगर परियोजना के संबंध में बॉम्बे कोठी में जिला प्रशासन के साथ बैठक लेंगे। कल 05 दिसंबर को श्री मंत ज्योतिरादित्य सिंधिया गाँधी पार्क में जैन समाज द्वारा आयोजित पंचकल्याणक महोत्सव में भाग लेंगे।इसके उपरांत शिवपुरी से अशोकनगर के लिए रवाना होंगे।

यह है रोड शो का रुट-

आज शाम को 5 बजे गुना बायपास से शुरू हो कर झाँसी तिराहा होता हुआ श्री गुरु नानक देव चौक पहुंचेगा।वहाँ से राजेश्वरी रोड होता हुआ अग्रसेन चौक से अस्पताल के सामने से होता हुआ कोर्ट रोड दुर्गा टॉकीज से माधव चौक पहुंचेगा वहाँ से पुराना बस स्टैंड होते हुए बॉम्बे कोठी पहुंचेगा।।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

sr7themes.eu.org