इंदौर सहित कई इलाको में 5 अक्टूबर से फिर शुरू हो सकता है भारी वर्षा का दौर

मध्य प्रदेश।सोमवार सुबह इंदौर में बादल छंटने के कारण धूप निकली। पिछले दो-तीन दिनों से सुबह के समय तेज धूप निकलने से गर्मी व उसम के कारण लोग परेशान हो रहे है, लेकिन दोपहर बाद बादल छाने से गर्मी से हल्की राहत मिल रही है। रात में तो हल्की ठंडक का भी अहसास हो रहा है। 5 अक्टूबर से प्रदेश सहित इंदौर में अच्छी बारिश की संभावना है।

गौरतलब है कि रविवार को सुबह धूप निकलने के कारण दोपहर तक शहरवासियों को तेज गर्मी का अहसास हुआ। शाम 4 बजे बाद शहर में छाए बादलों के कारण गर्मी से थोड़ी राहत मिली। रविवार को शहर में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 32.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य था। सोमवार को शहर में दोपहर बाद बादल छाने के साथ शाम को बूंदाबांदी हाेने की संभावना है।

दो सिस्टम हो रहे सक्रिय - भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानी वेदप्रकाश सिंह के मुताबिक, वर्तमान में बंगाल की खाड़ी के पूर्वी व पश्चिमी छोर पर एक-एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। ये दोनों आपस में मिलकर अगले 24 घंटे में और भी प्रभावशाली बन जाएंगे। यह 5 से 6 अक्टूबर के दौरान मध्य भारत की ओर बढ़ेगा। इसके असर से 4 अक्टूबर से शहर में बादल छाएंगे। इंदौर सहित प्रदेशभर में 5 अक्टूबर को मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है।

तय समय से देर से जाएगा मानसून - वर्तमान में अभी एक दुर्बल पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के ऊपर बना हुआ है। इस वजह से पश्चिमी मप्र में उत्तरी व दक्षिणी हवा टकरा रही है। इसके असर से दिन में गर्मी के साथ शाम के समय ठंडक का अहसास हो रहा है। आगामी सिस्टम के असर से अक्टूबर माह में लगातार दो सप्ताह तक वर्षा की गतिविधियां दिखाई देंगी। इस वर्ष इंदौर से मानसून के अपने तय समय से देर से विदा होने की संभावना जताई जा रही है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

sr7themes.eu.org