कल है शनि जयंती पढ़िए किन 5 राशियों की बदलने वाली है किस्मत

धर्म।हिंदू ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को बहुत ही प्रभावशाली ग्रह माना गया है। पौराणिक मान्यता है कि शनिदेव न्याय के देवता है और Shani Jayanti पर यदि विधि विधान के साथ शनिदेव की पूजा की जाती है तो शनि की साढ़े साती या ढैय्या का प्रकोप कम होता है और जातकों को खूब धन लाभ होता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या को शनि जयंती मनाई जाती है। इस साल Shani Jayanti 19 मई, शुक्रवार को मनाई जाएगी। शनि जयंती पर शनिदेव को प्रसन्न करके उनकी कृपा पाने के लिए शुभ दिन होता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक Shani Jayanti के अवसर पर शनिदेव अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में हैं और शश राजयोग बना रहे हैं। ऐसे में 5 राशि वालों के लिए यह स्थिति बेहद शुभ साबित हो सकती है और धन लाभ के योग बन सकते हैं -

वृषभ राशि-

शनि जयंती वृषभ राशि वालों के लिए बहुत शुभ फलदायी है। वृषभ राशि के स्‍वामी शुक्र, शनि के मित्र ग्रह हैं, ऐसे में शनि देव वृषभ राशि वाले जातकों पर मेहरबान हो सकते हैं। शनि जयंती इन राशि वालों को ऊंचा पद, पैसा, आय में बढ़ोतरी की सौगात दे सकती है। वृषभ राशि वालों के मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी और जीवन में खुशियां मिलेंगी।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों पर भी शनिदेव मेहरबान रहेंगे। शनि देव किस्मत पलट सकते हैं। बिगड़े काम बनने लगेंगे। कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने की खुशी और राहत रहेगी। ऑफिस में प्रमोशन मिल सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के स्‍वामी भी शुक्र है और इस कारण से तुला राशि के जातकों पर भी शनिदेव प्रसन्न होंगे। शनि जयंती इन जातकों के लिए धन, सफलता, मान-सम्मान लेकर आएगी। मनपसंद यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर राशि

शनि मकर राशि के भी स्वामी हैं और इस कारण से मकर राशि वाले जातकों पर मेहरबान रहते हैं। मकर राशि वालों को नौकरी में उन्नति मिलेगी और ऊंचा पद मिल सकता है। प्रसिद्धि मिलेगी और राजनीति में सक्रिय लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के स्वामी शनि हैं और इस समय शनि कुंभ राशि में ही विराजमान हैं। इस दौरान शश राजयोग भी निर्मित हो रहा है। कुंभ राशि वालों को खूब लाभ मिलेगा और नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिल सकता है। पारिवारिक आय में भी बढ़ोतरी होगी।

नोट- यह एक सूचनात्मक जानकारी है जिसकी प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है।हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

sr7themes.eu.org