सभी कक्षाओं में अनिवार्य रूप से उपस्थिति रहें छात्र-छात्राएं : डॉ राठौर



शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर  महाविद्यालय शिवपुरी के  वाणिज्य विभाग के छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए डॉ रामजी दास राठौर ने बताया कि अभी आप सभी छात्र-छात्राओं की सीसीई परीक्षा संपन्न हुई है, मुख्य परीक्षा संपन्न होने में अभी समय तथा पाठ्यक्रम शेष है। महाविद्यालय प्रशासन आपकी अध्ययन अध्यापन की व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की कक्षाओं में उपस्थिति काफी निराशाजनक है यदि इसी तरह आप की उपस्थिति रही तो आप का परीक्षा परिणाम संतोषजनक नहीं रहेगा। आज का समय प्रतियोगी समय है सभी छात्र छात्राओं को अपना बेहतर प्रदर्शन करते हुए अधिक से अधिक सार्थक परीक्षा परिणाम प्राप्त करना होगा। अन्यथा प्रतियोगिता के दौर में हम काफी पिछड़ जाएंगे। जिसके लिए आप सभी छात्र छात्राएं जिम्मेदार रहेंगे। महाविद्यालय में सभी कक्षाएं समयानुसार संचालित की जा रही हैं। जिनमें छात्र-छात्राओं की उपस्थिति निराशाजनक है। छात्र-छात्राओं की उपस्थिति 75% से कम होने की स्थिति में आप वार्षिक परीक्षा से वंचित किए जा सकते हैं।अतः आप सभी छात्र छात्राएं समयानुसार महाविद्यालय की सभी कक्षाओं में उपस्थित रहकर अपना स्वर्णिम भविष्य बनाएं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने