थाना कोतवाली द्वारा 90000 रुपए की स्मैक के साथ एक आरोपी को दबोचा

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन में शिवपुरी जिले में नशीले मादक पदार्थ रखने वाले एवं उसका परिवहन करने वाले लोगों के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी है पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को इस दिशा में कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं जिसके परिणामस्वरूप थाना कोतवाली द्वारा कार्यवाही करते हुए एक आरोपी  को 90000 रुपए की स्मैक के साथ दबोचा गया।
थाना प्रभारी कोतवाली निरी. बादाम सिंह यादव को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर झांसी तिराहे के पास बेचने की फिराक में खड़ा है सूचना पर से थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को मुखबिर के बताए स्थान पर रवाना किया पुलिस टीम द्वारा झांसी तिराहे के पास पहुंचकर देखा तो मुखबिर के बताए हुलिये का एक व्यक्ति संदिग्ध खड़ा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा पुलिस टीम द्वारा पीछा कर दबोचकर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम अमजद पुत्र मुन्ना खान निवासी अमोला हाल नीलघर चौराहा शिवपुरी का होना बताया, जिसके कब्जे से 9 ग्राम स्मैक कीमत 90000 रुपए की विधिवत जप्त कर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक बादाम सिंह यादव, उनि. कुलदीप सिंह, सउनि बृजेंद्र पाठक, सउनि रामचंद्र शर्मा, महिला प्रधान आरक्षक भानुमति, आरक्षक नरेश एवं आरक्षक रामजी पाराशर की सराहनीय भूमिका रही।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

sr7themes.eu.org