आबकारी विभाग ने वृत मनावर के फरार मुलजिम को किया गिरफ्तार

धार। कलेक्टर श्रीकांत बनोट के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त नागेश्वर सोनकेशरी के मार्गदर्शन मे अवैध शराब के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम के अंतर्गत वृत्त मनावर के प्रकरण क्रमांक 562/19 दिनांक 26 अगस्त 2019  के तहत मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 (2000)की धारा 34(2) मे बरामद 70 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद कर प्रकरण दर्ज किया गया था। आरोपी विनोद पिता मांगीलाल उम्र 22 वर्ष निवासी खुमानपुरा देवला मनावर फरार था। जिसे  वृत मनवार में 4 जनवरी को सहायक जिला आबकारी अधिकारी गोपाल सिंह राठौर एवं आबकारी उपनिरीक्षक एस. एन. सिंगनाथ की टीम द्वारा  गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय के आदेशनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

sr7themes.eu.org