नेहरू एवम वैज्ञानिक अभिरुचि का विकास विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया
शिवपुरी। शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी में 'नेहरू एवं वैज्ञानिक अभिरुचि का विकास' विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया संगोष्ठी का आयोजन प्राचार्य प्रोफेसर महेंद्र कुमार,विभागाध्यक्ष प्राणी शास्त्र प्रोफ़ेसर बीके जैन एवं विभागाध्यक्ष वाणिज्य प्रोफ़ेसर यूसी गुप्ता के निर्देशन में किया गया । कार्यक्रम का संचालन प्रोफ़ेसर साधना ने किया मुख्य वक्ता मुनेश कुमार,सहायक प्राध्यापक राजनीति शास्त्र ने विषय के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक नवोदित राष्ट्र को प्रगति के नूतन आयामों तक ले जाने तथा उसके नागरिकों में वैज्ञानिक अभिरुचि के विकास में पंडित जवाहरलाल नेहरू ने महती भूमिका का निर्वहन किया। इनके पश्चात विभागाध्यक्ष राजनीति शास्त्र प्रोफेसर पुनीत कुमार ने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से यह स्पष्ट किया कि नेहरू विज्ञान एवं तकनीक के पक्षधर तथा पोषक थे। सहायक प्राध्यापक प्राणीशास्त्र प्रोफेसर जितेंद्र तोमर ने कहा कि नेहरू की वैज्ञानिक अभिरुचि का प्रमाण यह है कि वह प्रथम गैर वैज्ञानिक पृष्ठभूमि के व्यक्ति थे जिन्हें राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस में आमंत्रित किया गया था। इस कार्यक्रम के दौरान प्रोफेसर दिग्विजय सिंह सिकरवार,प्रोफ़ेसर मंजू सोनी, प्रोफेसर विवेक कुमार,प्रोफेसर देवेंद्र दवर्ग,प्रोफेसर अनुराधा सिंह उपस्थित रहे।बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा मोहिनी भार्गव ने भी संगोष्ठी में अपने विचार अभिव्यक्त किए।

