जानिए भारत के ब्लैक कैट कमांडो की कुछ रोचक बातें

आप लोगो ने भारत के सबसे खतरनाक ब्लैक कैट कमांडो के बारे में तो सुना होगा अक्सर इन्हे प्रधानमंत्री से लेकर अन्य vvip लोगो की सुरक्षा के लिए तैनात किया जाता है तो आज हम पढेंगे इनके बारे में कुछ रोचक बातें।

1.इन कमांडोज का कार्यकाल 5 साल तक का होता है।पांच साल भी सिर्फ 15 से 20% को ही रखा जाता है,बाकी कमांडोज के तीन साल पुरे होते ही उन्हें उनकी मूल फोर्सेज में वापस भेज दिया जाता है।

2.कमांडोज की ट्रैंनिंग बहुत ही कठिन होती है,ताकि योग्यतम लोगो का चयन हो सके।इसकी ट्रैंनिंग के लिए भारतीय सेना और अर्ध सैनिक बलों के सर्वश्रेष्ठ जवानो को चुना जाता है।

3.एक रस्सी के सहारे एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाना कमांडोज की ट्रैंनिंग का जरुरी हिस्सा है,आसमान से सीधे किसी कमरे में घुसना हो उसके लिए भी ट्रैंनिंग दी जाती है।

4.भले ही हाथ में हथियार न हो,लेकिन कमांडो दुश्मन को मार गिराने की ताकत रखते है।इनको कई तरह की मार्शल आर्ट कलाएँ भी सिखाई जाती है।

5.दुश्मन के हाथो से चाक़ू छिन कर कैसे उससे उसी का गाला काटना है,ये खतरनाक तरीका भी इन कमांडोज को सिखाया जाता है।

6.इन कमांडोज को एक गोली से एक जान लेने की ट्रैंनिंग दी जाती है,यानि यह कहा जा सकता है कि ये कमांडो सिर्फ एक गोली चलाकर किसी आतंकवादी को ढेर कर सकते है।

7.इन कमांडो को बंद आंख से निशाना लगाना और आग तथा गोलियों कि बौछार के बीच से गुजरने की ट्रेनिंग भी दी जाती है।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

sr7themes.eu.org