इस जिले में शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे बाराती पहुंचे अस्थाई जेल
शुक्रवार की सुबह कुछ युवक बारात में शामिल होकर लौट रहे थे।तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया, पुलिस ने जब उनसे आने जाने का कारण पूछा तो युवकों ने बताया कि वह लोग बारात में शामिल होकर लौट रहे है।पुलिस ने सभी को पकड़ अस्थाई जेल की हवा खिला दी।जहां एक ओर जिला प्रशासन एक माह से लोगों को घरों में रहने की हिदायतें दे रहा है।ताकि कोरोना की चेन को तोड़ा जा सकें।वहीं दूसरी ओर लोग शादी समारोह जैसे आयोजन करके कोरोना संक्रमण फैलाने का काम कर रहें।शादी समारोह के अलावा कई लोग बेवजह ही घरों से निकलकर सड़कों पर घूमने चले आते है।ऐसे लोगों को पुलिस भी समझाते समझाते परेशान है।