नेहरू युवा केन्द्र शिवपुरी के युवा कर रहे वेक्सीनेशन के लिए लोगों को जागरूक

शिवपुरी! युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तहत कार्यरत नेहरू युवा  केन्द्र जिला शिवपुरी के  कार्यक्रम सहायक राजेंद्र विजयवर्गीय ने बताया कि सरकार द्वारा 18+ के युवाओं हेतु बड़ी संख्या में वेक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है इसी क्रम में नेहरू युवा केन्द्र शिवपुरी की युवा साथी दीक्षा शर्मा ने बीते दिन cowin पर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर स्लॉट बुक किया एव तय समय पर अपना पहला टीका लगवाया साथ ही उन्होंने बाकी युवा साथियों को भी घर से ही जागरूक करने का काम कर रही है ताकि वेक्सीन को लेकर फैली गलत जानकारी पर लगाम लग सके 
उन्होंने बताया कि आज उन्हें अपना टीका लगवाए पूरे 48 घंटे हो गए है और उन्हें किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नही हुई वेक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है
 साथ ही जो युवा वेक्सीन लगवाने जा रहे है उनसे आग्रह किया कि वे अपने द्वारा चुने समय पर ही टिकाकरण केंद्र पर पहुंचे एव अपने समय आने का इंतजार करे एव टीकाकरण केंद्र पर उचित 2 गज की दूरी अवश्य बनाये रखे एव घर से मास्क लगाकर ही निकले और हो सके तो डबल मास्क लगायें एव टीका लगने के बाद 1/2 घंटा केंद्र पर अवश्य रुके एव कोई भी परेशानी होने पर टीकाकरण करने वाले को तुरंत सूचित करें एव टीका लगने के बाद सामान्य खान पान रखें एवं शासन द्वारा निर्धारित समय पर अपना दूसरा डोज अवश्य ले 
ने यु के जिला शिवपुरी के जिला युवा अधिकारी श्री एस एन जयंत ने बताया कि जिला  शिवपुरी के स्वयंसेवक साथी 18+के  युवाओं को वेक्सीनेशन हेतु विभिन्न तरीकों से जागरूक कर रहे है
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

sr7themes.eu.org