कल बांकडे जी मन्दिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष खबर,देखिये क्या रहेगी कल यातायात व्यवस्था

शिवपुरी।कल हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर यातायात विभाग द्वारा बांकडे मंदिर की ओर जाने वाले वाहनों के लिए रूट व्यवस्था इस प्रकार तैयार की है। कोई भी भारी वाहन जैसे बस, ट्रक,भूसे के ट्रैक्टर आदि सुरवाया फोरलाइन,आईटीआई तिराहा,गुना नाका, ग्वालियर नाका से बांकड़े मंदिर की तरफ प्रवेश नहीं कर सकेंगे। उन्हें पड़ोरा होते हुए ही शिवपुरी एवं झांसी की ओर आना और जाना पड़ेगा। यह व्यवस्था सुबह 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक लागू रहेगी। बांकडे़ मंदिर व्यवस्था इस प्रकार रहेगी फोर व्हीलर एवं टू व्हीलर वाहन मंदिर परिसर तक जा सकेंगे लेकिन उन्हें वापसी कोटा गांव होते हुए ही आना पड़ेगा एवं ऑटो पार्किंग मंदिर के प्रथम द्वार झांसी रोड पर ही रहेगी ऑटो चालक मंदिर परिसर तक अपनी ऑटो नहीं ले जा सकेंगे।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

sr7themes.eu.org