शिवपुरी। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) द्वारा घोषित SSC Stenographer 2025 के अंतिम परिणाम में New Era English Steno, Shivpuri ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए English Stenography में जिले के सर्वाधिक चयन का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। संस्थान ने उत्कृष्ट शिक्षण पद्धति, अनुशासित वातावरण एवं निरंतर बेहतर परिणामों की अपनी परंपरा को इस वर्ष भी कायम रखा।
संस्थान के अनेक विद्यार्थियों ने SSC Stenographer 2025 परीक्षा में सफलता प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे जिले का नाम भी गौरवान्वित किया। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में संस्थान परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों एवं उनके माता-पिता का पुष्पमालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर अंशुल सर ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि New Era English Steno आगे भी इसी तरह विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के लिए समर्पित रहेगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री विद्याराम बघेल सर एवं रवि वर्मा सर उपस्थित रहे। उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और उनकी उपलब्धि की सराहना की।
इस वर्ष सफल होने वाले प्रमुख अभ्यर्थियों में तरुण गुप्ता (GST), यश कविश्वर (GST), आदित्य जैन (EPFO), शिवराज वर्मा (DOPT), उदित सोनी (EPFO), मनीष यादव (EPFO), पुनीत चीदार (NHRC), मधुर वशिष्ठ (Income Tax) , कुबेर रावत (BRO) तथा आकाश राठौर (Income Tax) शामिल हैं।
Tags:
shivpuri