शिवपुरी।शिवपुरी जिले के बदरवास क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन रोकने पहुंची तहसीलदार की टीम के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोप है कि कार्रवाई के दौरान तीन लोगों ने शासकीय अमले के साथ गाली-गलौज की, तहसीलदार को गोली मारने की धमकी दी और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई।
घटना के बाद पुलिस ने तहसीलदार की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और शासकीय कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Tags:
Shivpuri