सावधान बाजार में जा रहे है तो मास्क लगा कर निकले नहीं तो आपका भी हो सकता है चालान,आज इन दुकानों का कटा चालान


शिवपुरी।सावधान हो जाइये शहर में कोरोना धीरे धीरे अपने पैर पसार रहा है।इससे बचने का एक ही विकल्प है मास्क और सामाजिक दूरी।आज शहर भ्रमण के दौरान पुलिस प्रशासन व नगरपालिका द्वारा बिना मास्क और भीड़ इक्कठी करने वाले दुकानदारों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की जिसमे,माधव चौक स्थित पिक एंड पैक,प्रेम स्टोर,और आर्यसमाज रोड पर संचालित चाय सुट्टा बार का 500-500 रूपए का चालान कर समझाइश दी गयी।और साथ ही दो पहिया व चार पहिया वाहन पर मौजूद लोगो के भी चालान काटे आज कुल मिला कर 60 के करीब चालान काटे।ये कार्यवाही अब लगातार जारी रहेगी।

1 टिप्पणियाँ

  1. सरकार खुद अपनी रेलियों पर प्रतिबन्ध क्यों नहीं लगाती, हर जगह भ्रष्टाचारी है शहर में

    जवाब देंहटाएं
और नया पुराने