शिवपुरी।शिवपुरी शहर के देहात थाना क्षेत्र में एक महिला पर उसके पति द्वारा ब्लेड से हमला करने का मामला सामने आया है। पत्नी के साथ सिमरिया चलने से इनकार करने पर आरोपी ने उसके दोनों हाथों और भुजाओं पर ब्लेड से कई वार कर दिए। घायल महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, जवाहर कॉलोनी निवासी सोनम अली (29) पिछले तीन-चार वर्षों से पति संजय अली की शराब पीकर मारपीट करने की आदत से परेशान होकर अपनी मां रशीना बेगम के साथ मायके में रह रही थी। आरोपी संजय अली ग्वालियर जिले के घाटीगांव थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव का रहने वाला है।
पीड़िता के अनुसार, शुक्रवार देर रात करीब 3 बजे संजय अली उसके मायके पहुंचा और उसे अपने साथ सिमरिया चलने के लिए दबाव बनाने लगा। सोनम के मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने दाढ़ी बनाने वाले ब्लेड से सोनम के दोनों हाथों और भुजाओं पर कई वार कर दिए, जिससे वह घायल हो गई।
महिला की चीख-पुकार सुनकर उसकी बहन मारिया और भाई अनस अली मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उसे बचाया। आरोप है कि जाते समय संजय अली ने पत्नी को जान से मारने की धमकी भी दी।
देहात थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति संजय अली के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags:
Shivpuri