शिवपुरी। शिवपुरी-झिरी मार्ग पर शुक्रवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पोहरी एसडीएम कार्यालय के रीडर श्याम सिंह दोहरे की पत्नी मनीषा दोहरे (40) की मौत हो गई। हादसा रात करीब 12:30 बजे मुद्गल पेट्रोल पंप के पास उस समय हुआ, जब उनकी कार सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से टकरा गई। दुर्घटना में श्याम सिंह दोहरे सहित चार अन्य लोग घायल हो गए, जिनका मेडिकल कॉलेज शिवपुरी में उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार, पोहरी एसडीएम कार्यालय में पदस्थ रीडर श्याम सिंह दोहरे का हाल ही में भिंड तबादला हुआ था। शुक्रवार को जिला मुख्यालय शिवपुरी से कार्यमुक्त होने के बाद वे कार से पोहरी लौट रहे थे। कार में उनकी पत्नी मनीषा दोहरे, एक परिचित शिक्षक, उनकी पत्नी और उनका बच्चा भी सवार थे।बताया जा रहा है कि शिवपुरी-पोहरी मुख्य मार्ग की खराब स्थिति के कारण वे झिरी मार्ग से होकर पोहरी जा रहे थे। इसी दौरान मुद्गल पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी कार पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए।घटना के बाद सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज शिवपुरी ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान मनीषा दोहरे ने दम तोड़ दिया। मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Tags:
Shivapuri