शिवपुरी।शिवपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित
रातौर गांव के पास गुरुवार सुबह एक 35 वर्षीय युवक ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो
गया। घायल अवस्था में उसे रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा देखा गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से
तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उसका इलाज जारी है।
घायल युवक की पहचान रातौर निवासी राजाराम
जाटव (35) पुत्र हरि जाटव के
रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार राजाराम गुरुवार सुबह करीब 9 बजे घर से निकला था। करीब साढ़े 10
बजे सूचना मिली कि वह रेलवे ट्रैक के
पास घायल अवस्था में पड़ा है। ट्रेन की चपेट में आने से उसके सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।
फिलहाल जिला अस्पताल में उसका उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।
Tags:
Shivpuri

