शिवपुरी।शिवपुरी जिले के पोहरी कस्बे में नगर परिषद के पार्षद नीतू
शर्मा के सूने मकान में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोर घर से करीब तीन
क्विंटल वजनी लोहे की तिजोरी, सोने-चांदी के जेवर और एक पल्सर मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए।
पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें 5 से 6 संदिग्ध बदमाश दो
बाइकों पर आते-जाते दिखाई दे रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, पार्षद नीतू शर्मा 13 जून से परिवार के साथ
बाहर गए हुए थे और मकान में ताला लगा हुआ था। गुरुवार सुबह उनके चचेरे भाई हर्ष
शर्मा ने घर में चोरी होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर मुख्य दरवाजे और कमरों
की अलमारियों के ताले टूटे मिले तथा घर का सामान बिखरा पड़ा था।
सूचना मिलते ही पोहरी
थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। डॉग स्क्वाड एवं फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट
टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला
दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश जारी है।
Tags:
Shivpuri

