शिवपुरी।शिवपुरी जिले के कोलारस कस्बे में जगतपुर तिराहे के पास शुक्रवार को कबाड़ के चार स्टॉलों में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से करीब एक लाख रुपये का कबाड़ जलकर नष्ट हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
जानकारी के अनुसार, टीवीएस शोरूम के सामने स्थित चारों कबाड़ स्टॉल विष्णु कोरकू के हैं। शुक्रवार होने के कारण सभी स्टॉल बंद थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग पीछे की ओर से लगी और देखते ही देखते पूरे कबाड़ में फैल गई।मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड ऑपरेटर प्रमोद शर्मा ने बताया कि आग बुझाने के दौरान दमकल वाहन में तीन बार पानी भरना पड़ा, जबकि दो पानी के टैंकरों की भी मदद ली गई।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। शुरुआती जांच के बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।
Tags:
Shivpuri

