जिला अस्पताल के गेट पर गार्ड पर हमला, बाइक अंदर ले जाने से रोकने पर माथे पर कड़े से किया वार

 

शिवपुरी।शिवपुरी जिला अस्पताल के मुख्य गेट पर शुक्रवार को ड्यूटी पर तैनात एक गार्ड पर बाइक अंदर ले जाने से रोकने पर हमला कर दिया गया। आरोपी ने गार्ड भास्कर दांगी के माथे पर हाथ में पहने कड़े से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, शांति नगर कॉलोनी निवासी भास्कर दांगी अस्पताल के मुख्य गेट पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान बाइक क्रमांक एमपी 33 एमके 1971 से एक युवक अस्पताल पहुंचा और बाइक को गेट के अंदर ले जाने की जिद करने लगा। गार्ड ने अस्पताल के नियमों का हवाला देते हुए उसे रोक दिया।इस बात से नाराज युवक ने गार्ड के साथ मारपीट शुरू कर दी और कड़े से उनके माथे पर वार कर दिया। हमले में गार्ड का माथा फट गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुटते ही आरोपी अपनी बाइक वहीं छोड़कर फरार हो गया।घायल गार्ड का जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया। इसके बाद उन्होंने कोतवाली थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने