7 दोस्त गए चम्बल नदी में नहाने,2 डूबे 1 का शव बरामद 1 की तलाश जारी

                                  

भिंड।फूफ थाना अंतर्गत सकराया गांव से चंबल नदी में नहाने गए सात दोस्तों में से दो गहरे पानी में चले गए। सूचना मिलते ही पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। काफी देर तक डूबे रहने से दोपहर में एक का शव मिल गया। दूसरे की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह नौ बजे ग्राम सकराया से 19 वर्षीय विवेक शाक्य पुत्र सुरेंद्र शाक्य, 20 विकास पुत्र रमेश धाकरे, विमल प्रजापति पुत्र सुरेंद्र प्रजापति, देशराज पुत्र संतोष शाक्य, सचिन राठौर पुत्र रामकुमार राठौर, आशीष पुत्र परशुराम शाक्य और छोटू धाकड़ पुत्र राजेंद्र धाकड़ तीन बाइक से ग्राम गढ़ा गांव के चंबल नदी में नहाने गए थे।नहाते समय विवेक और विकास गहरे पानी की तरफ चले गए। नदी में गोता लगाने लगे तो उन्होंने बचाने के लिए अपने दोस्तों को आवाज लगाई। इस पर पांचों दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया, पर सफलता नहीं मिली। इसके बाद स्वजन और पुलिस को तत्काल सूचना दी एसडीईआरएफ की टीम ने रेस्क्यू शुरू कर दिया। करीब पौने चार घंटे बाद दोपहर 3.30 बजे विकास का शव मिल गया।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

sr7themes.eu.org