रेलवे स्टेशन जाने वालो के लिए काम की खबर,रेलवे ने किया कुली शुल्क में बदलाव,पढ़िए खबर

ग्वालियर।उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल ने पोर्टेज चार्जेस यानी कुली शुल्क में परिवर्तन कर दिया है। अब 37 से 40 किलोग्राम तक हाथ से ले जाने वाले या सिर पर ले जाने वाले भार का शुल्क 50 रुपए होगा। इसी भार को फुट ओवरब्रिज से ले जाने पर 70 रुपए देने होंगे। वेटिंग चार्ज के दौरान पहले 30 मिनट निश्शुल्क रहेंगे। 30 मिनट से ज्यादा होने पर 50 रुपए वेटिंग चार्ज देय होगा।

दो कुलियों का ग्राउंड और फुटओवर ब्रिज पर चार्ज

दो कुलियों द्वारा दोपहिया या चार पहिया से 160 किलोग्राम तक का भार ढोने पर ग्राउंड लेवल पर 110 रुपए और फुटओवर ब्रिज के उपयोग पर 140 रुपए लगेंगे। दो कुलियों द्वारा बीमार व दिव्यांग व्यक्ति को व्हील चेयर या स्ट्रेचर के जरिए एक स्थान से दूसरे स्थान तक ग्राउंड लेवल पर ले जाने पर 110 रुपए और फुटओवर ब्रिज से ले जाने पर 140 रुपए देने होंगे।

स्ट्रेचर के लिए चार कुलियों का चार्ज

व्हील चेयर या स्ट्रेचर के लिए चार कुलियों के इस्तेमाल पर ग्राउंड लेवल पर 220 रुपए और फुटओवर ब्रिज के इस्तेमाल पर 270 रुपए देने होंगे। ये व्यवस्था झांसी मंडल के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, मुरैना, बांदा, चित्रकूट धाम कर्वी, ललितपुर, बबीना, महोबा, उरई, खजुराहो, दतिया, डबरा, मऊरानीपुर, हरपालपुर आदि स्टेशनों पर लागू कर दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने