लिफ्ट देने के बहाने 4 लोगो ने किया महिला से गैंग रेप,मामला दर्ज

हरियाणा के नूंह के पुन्हाना थाना क्षेत्र में विवाहित महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने वाले चारों आरोपी पीड़िता के गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस फरार चारों आरोपियों की तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार एक सप्ताह पहले पुन्हाना थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 30 वर्षीय महिला अपने मायके जा रही थी। रास्ते में कार में सवार गांव के चार युवकों ने महिला को उसके मायके छोड़ने की बात कहकर गाड़ी में बिठा लिया। इसके बाद आरोपी पीड़िता को नूंह थाना क्षेत्र के एक गांव ले गए यहां उन्होंने उससे मारपीट कर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।

आरोपियों ने इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। वारदात के बाद आरोपी पीड़ित महिला को छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता जब अपने घर पहुंची तो उसने अपने पति को आपबीती बताई। बीते रविवार को पीड़िता का परिवार उसे लेकर महिला थाना पहुंचा जहां गैंगरेप की शिकायत की।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

sr7themes.eu.org