महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ने गुना शिवपुरी शिवपुरी सांसद के विवादित बयान के बिरोध में किया धरना प्रदर्शन साथ ही राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

शिवपुरी।आज शिवपुरी जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्री मति उषा भार्गव ने अपनी टीम के साथ गुना शिवपुरी सांसद केपी यादव के विवादित बयान के विरोध में राष्ट्रपति के नाम शिवपुरी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा साथ ही दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक जिलाधीश कार्यालय क समीप धरना प्रदर्शन किया गया।

पूर्व में गुना शिवपुरी सांसद केपी यादव ने अशोकनगर कलेक्ट्रट परिसर में ज्ञापन देने गए थे पर वो ज्ञापन लेने कलेक्टर स्वयं नहीं आयी अपर कलेक्टर अशोकनगर ज्ञापन लेने आये जिस पर सांसद ने टिपणी करते हुए कहा कि "जबकि पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया आते थे तब अशोकनगर कलेक्टर मंजू शर्मा गांव-गांव पहुँच कर उनके चरण चुम्बन करतीं थी तो मेरा ज्ञापन लेने क्यों नहीं आयी"।

ज्ञापन देते समय उषा भार्गव ने ये भी बतया कि देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी द्वारा महिलाओ को शसक्त बनाने के लिए नए नए क़ानून बनाये जा रहे है साथ ही नारी सशक्तिकरण कि भी योजनाए चलाई जा रही है।ऐसे में सांसद केपी यादव द्वारा महिलाओ के प्रति शर्मसार करने वाले सार्वजनिक रूप से दिए गए बयान महिलाओ का घोर अपमान है।

इस पर आज महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष उषा भार्गव ने राष्ट्रपति जी से मांग की है कि समस्त महिलाओ के साथ न्याय करते हुए गुना शिवपुरी सांसद केपी यादव की सदस्यता बर्खास्त की जाए।इनके साथ वहां मौजूद नरवर ब्लॉक अध्यक्ष प्रीती भार्गव ने कहा कि यदि दोषी सांसद के खिलाफ कार्यवाही नहीं हुई तो हम सभी महिलाये मिल कर उग्र आंदोलन करेंगे।

ज्ञापन देने वालों में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती ऊषा भार्गव, पूर्व महिला अध्यक्ष पूनम कुलश्रेष्ठ, पुष्पा वैश्य, अर्चना चतुर्वेदी, राजकुमारी, बीना भदौरिया  ब्लॉक अध्यक्ष शिवपुरी, सोमवती यादव, संजीदा खान, ब्लॉक अध्यक्ष पिछोर आरती त्रिपाठी, सारिका भार्गव, प्रार्थना गुप्ता, बामौरकला ब्ल्ॉाक अध्यक्ष शिवा गुप्ता, पोहरी ब्लॉक अध्यक्ष सुषमा गोयल, कोलारस जमुना योगी, दिनारा ब्लॉक अध्यक्ष छाया कुशवाह, बैराड़ ब्लॉक अध्यक्ष अर्चना गोयल, खोड़ ओमवती रजक, करैरा ब्लॉक अध्यक्ष मुन्नीराजा परमार, सुशीला जाटव, कुसुम नामदेव, अनीता चौधरी, ज्योति, ममता खटीक आदि शामिल थी।  
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

sr7themes.eu.org