शिवपुरी साइंस कॉलेज में हुआ महिला सुरक्षा प्रोग्राम का आयोजन,पढ़िए पूरी खबर
शिवपुरी।शिवपुरी साइंस कॉलेज में हुआ महिला सुरक्षा को ले कर कर्यक्रम का आयोजन जिसमे महिला प्रकोष्ठ प्रभारी दीप्ति तोमर ने बच्चो को समझाया कि क्या है पोक्सो एक्ट और कैसे लगता है ये उन्हों बताया कि अगर आप 18 साल से काम उम्र कि लड़की को भगा कर शादी करते हो तो आपके ऊपर पोक्सो एक्ट कि कार्यवाही हो जाए और इसमे सजा का प्रावधान 20 साल से ले कर आजीवन करवास है।और आपकी शादी और होने वाला बच्चा मान्य नहीं माना जायेगा,पुलिस पर विश्वास करना सीखो पुलिस के बिना समाज अधूरा सा है।आपकी हर समस्या के लिए पुलिस तत्पर तैयार रहती है।साथ ही बच्चो को दो पहिया वाहन चलते समय हेलमेट का उपयोग और ड्राइविंग लइसेंस रखने की बात कही।अंत में लड़को से कहा अच्छे काम करो अच्छे संस्कार सीखो लड़कियों की इज्जत किया करो।
इनके बाद निर्भया प्रभारी गायत्री इटौरिया ने बच्चो को समोधित करते हुए कहा कि निर्भया को अपनी दोस्त समझो आप सब भी निर्भया हो,जब आप भी सबकी सुरक्षा का ध्यान रखोगे तभी सब सुरक्षित रहेंगे।आप सब खुल कर बात करे,आपकी जो भी समस्या हो खुल क्र बोलै करे क्यूंकि जो लोग अपनी बात खुल कर नहीं बता पाते वो लोग डिप्रेशन में चले जाते है,अपने आसपास का माहौल अच्छा रखो मन को मजबूत रखो इससे अपने शरीर में आपने आप ताकत आती है खुद को मजबूत बनाओ।
इनके बाद महिला बाल विकास अधिकारी देवेंद्र सुंदरयाल ने बच्चो को अपने विभाग के बारे में जानकारी दी साथ ही उन्होंने बच्चों को बताया हमारा दिमाग कम्फर्ट के अकॉर्डिंग काम करता है।साथ ही उन्होंने बच्चों को मानव मानसिकता के बारे में बताया,साथ में बतया सालाना रेश्यो के दौरान इस बार 1000 पुरषों पर 893 महिलाये है।घरेलु हिंसा में इस्तेमाल होने वाले एक्ट के बारे में भी बताया।अगर आप किसी से डरोगे नहीं तो एक दिन अपराधी बन जाओगे।अंत में उन्होंने महिला और बाल संरक्षण व जे.जे एक्ट के बारे में भी जानकारी दी।
इनके बाद साइबर सेल प्रभारी मनीष सिंह चौहान ने बच्चो को नशे से दूर रहने के बारे में बात की उन्होंने बताया कि नशा एक मूल समस्या है,हमारा मन हमको बुराइयों की और अग्रसर कर रहा है।अगर हम नशे क्र बारे में सोचते है तो वो हमारी शक्ति छीन लेता है और हमारे दिमाग में बस नशा ही नशा घूमता है।जो व्यक्ति आपको नशे की हालत में दिखे उसकी मदद करो उसको नशे से दूर करने की कोशिश करो।सिगरेट,तम्बाकू दारु पीना या किसी और प्रकार का नशा करना इसे समझदारी नहीं कहते,आप कभी भी हमको नशे से सम्बंधित जानकारी दे सकते हो आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी और हमारे द्वारा तत्काल कर्यवाही की जाएगी।
इनके बाद शिवपुरी पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सिंह चंदेल ने बच्चो को सम्बोधित करते हुए कहा कि पुलिस का काम है कि गतिविधियों को रेगुलेट करना,जनता तभी पुलिस का सहयोग करेगी।आजकल परिवार छोटे है तो आपको अपनी बात बोलने के लिए कोई नहीं होता,लोगो में पहले आपस में यूनिटी थी वो भी अब कम हो गयी,वास्तविकता में अगर कहे तो हम अकेले हो गए है हमारी सुनने वाला कोई नहीं है।आजकल टेक्नोलॉजी बहुत हाई हो गयी हे जो कि आपको गलत दिशा कि और ले जा रही हे तो आप सभी लोग सावधान रहे,ऑनलाइन फ्रॉड से बचे सोशल मीडिया का सोच समझ कर उपयोग करे,ध्यान रखे कि कोई गलत गतिविधि तो नहीं हो रही।पुलिस द्वारा चलाये जा रहे MPECOP APP के बारे में बताया।बच्चो को असुरक्षित जगह पर न छोड़ने कि सलाह दी,और अंत में बच्चो को गुड टच और बेड टच के बार में बताया।
अंत में महविद्यालय के प्रचार्य ने आये सभी अधिकारीयों का आभार व्यक्त किया।इस प्रोग्राम में शिवपुरी पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सिंह चंदेल,महिला बाल विकास अधिकारी श्री देवेंद्र सुंदरयाल,महिला प्रकोष्ठ प्रभारी दीप्ति तोमर,निर्भया प्रभारी सूबेदार गायत्री इटौरिया,सायबर सेल प्रभारी मनीष चौहान व कॉलेज स्टाफ के साथ सेंकडो बच्चे उपस्थित रहे।

