नालंदा अकादमी में हुआ महिला सुरक्षा सेमिनार का आयोजन,पढ़े पूरी खबर



शिवपुरी।शिवपुरी पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देश अनुसार चलाये जा रहे महिला सुरक्षा अभियान का आयोजन आज राजेश्वरी रोड स्थित नालंदा अकादमी में हुआ,सेंकडो की संख्या में बच्चे मौजूद थे वहां।जिसमे निर्भया प्रभारी गायत्री इटौरिया ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए बताया कि निर्भया समाज सभी के योगदान से बनता है,और लड़को से बात कि उनको कहा कि अगर कोई लड़की आपके आगे से निकले तो उसे डर महसूस मत होने देना,वरना वो वहां का रास्ता छोड़ सुनसान रस्ते से जाएगी जो उसके लिए खतरे से खली नहीं,उल्टा कोई लड़की वहां से निकले और आप वहां खड़े हो तो उसे यह महसूस होना चाहिए कि मेरी सुरक्षा के लिए मेरे भाई वहां खड़े है।इसी के साथ लड़कियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आपको खुद को भी मजबूत करना होगा,और आपको ज्यादा नहीं तो थोड़ा बहुत अपनी सुरक्षा के लिए मशाल आर्ट आना चाहिए।

इनके बाद सूबेदार प्रियंका घोष ने सबोधित करते हुए बच्चों को डायल 100 एप्लीकेशन के बारे में बताया कि ये कैसे डाउनलोड होगा,कैसे काम करेगा।आप चाहो तो अपनी समस्या को मेसेज के जरिये भी भेज सकते हो कुछ ही सेकंड में आपके पास कॉल आएगा और आपकी लोकेशन आटोमेटिक ट्रेस हो जाएगी।इसमे खास बात ये है कि आप 5 इमरजेंसी नंबर भी जोड़ सकते हो जिस पर एक बार में कॉल जायेगा।

इनके बाद महिला प्रकोष्ठ प्रभारी दीप्ति तोमर ने सम्बोधित करते हुए बच्चो को बतया कि पोक्सो एक्ट क्या होता है और ये कैसे लगता है,रेप क्यों होते है अपनी दूषित मानसिकता कि वजह से रेप होते है।ऐसा नहीं है कि सिर्फ लड़कियों के साथ ही गलत काम होते है लड़को के साथ भी होते है बस ये है कि वो शर्म के वजह से बोल नहीं पाते और बड़े हो कर वो ही अपना बदला लेने के लिए अपराधी बनते है।आजकल ऐसा समाज बन गया है कि एक लड़की लड़के पर भरोसा नहीं कर सकती आप लोग समाज कि इस सोच को बदलो लड़कियों के प्रति इज्जत रखो।समाज में एक अच्छी पहचान बनाओ नशे से दूर रहो।महिलाये व लड़कियां अपने अंदर आत्मविश्वास पैदा करे ताकि अपनी सुरक्षा के साथ दुसरो कि भी सुरक्षा कर पाएंगे।

अंत में बाल संरक्षण अधिकारी राघवेंद्र जी  ने बच्चो से बात करते हुए कहा कि आप सबको निर्भया बनने कि जरूरत है एक निर्भया से काम नहीं चलेगा,सभी को निर्भया बनना होगा।साथ ही उन्होंने बच्चों की सुरक्षा,बाल विवाह व बाल शोषण के बारे में बताया।आप लोग भी खुद को निर्भया और बाल संरक्षण अधिकारी के रूप में देखो तभी हमारा समाज सुरक्षित होगा,दुसरो के लिए वो व्यवहार कभी मत करना जो आप खुद के लिए पसंद नहीं करते हो।और लड़की छेड़ना मर्दानगी नहीं है मुर्दानगी है अपने माता पिता की उमीदों पर खरे उतरो कुछ बन कर दिखाओ।
आखिर में नालंदा अकादमी के संचालक सर ने सभी मंचासीन अधिकारियो का पुष्प गुलदस्ता दे कर आभार व्यक्त किया।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

sr7themes.eu.org