खुशहाली पखवाड़ा 31 मार्च तक मनाया जाएगा
शिवपुरी।आगामी 20 मार्च को आनंद संस्थान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस मनाया जाएगा। जिले में भी कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी के निर्देशन तथा डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी अध्यात्म विभाग कृतिका भीमावद के मार्गदर्शन में 15 मार्च से 31 मार्च 2020 तक जिले में खुशहाली पखवाड़ा मनाया जाना तय किया गया है।
इसी क्रम में सोमवार को अध्यात्म विभाग द्वारा वन विद्यालय के लगभग 25 वन रक्षकों के साथ खुशहाली पखवाड़े का पहला कार्यक्रम संपन्न किया गया। डीपीएल एवं सहायक नोडल अधिकारी अभय जैन द्वारा हेल्प, गिविंग, रिलेशन आदि 10 बिंदुओं पर प्रतिभागियों से चर्चा कर निर्धारित प्रारूप पर उनके विचार जाने गए तथा मौखिक शेयरिंग भी ली गई। इसी क्रम में डीपीएल प्रेम प्रकाश सिरोलिया ने प्रतिभागियों को सर्किल में खड़ा करके पावर ऑफ लिसनिंग गेम खिलाया। इस तरह हंसते-खेलते हुए खुशहाली दिवस का कार्यक्रम संपन्न किया गया।