सर्किल जेल शिवपुरी के बंदियों ने सप्त व्यसन त्यागने का लिया संकल्प
शिवपुरी ।शिवपुरी सर्किल जेल में अल्पविराम सत्र के दौरान बंदियों को रिलाइजेशन हुआ और उन्होंने सप्त व्यसन त्यागने का संकल्प किया और लिखित रूप में सर्किल जेल के जेलर श्री अतुल सिन्हा के माध्यम से आचार्य श्री को भेजा गया।
सोमवार को शिवपुरी सर्किल जेल में जेलर श्री अतुल सिन्हा, आनंद संस्थान के डीपीएल श्री अभय जैन, प्रेम प्रकाश सिरोलिया, मास्टर ट्रेनर प्रोफे. अनीता जैन, विजित कुमार जैन, आनंदम सहयोगी कु. प्रीति तिवारी और जेल टीचर श्री रामगोपाल रैकवार को आचार्य श्री का आशीर्वाद प्राप्त हुआ और साथ ही सर्किल जेल में एक हथकरघा की यूनिट आचार्य श्री के मार्गदर्शन में लगाई गई। जिसका संचालन हथकरधा प्रकोष्ठ द्वारा किया गया। टीम द्वारा शीघ्र ही सर्किल जेल में हथकरघा प्रशिक्षण और यूनिट लगाकर सप्त व्यसन त्याग के लिए संकल्पित बंधुओं को हथकरघा स्वाबलंबन के लिए स्वरोजगार प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।