डोनेट अ स्माइल फाउंडेशन ने मनाया महिला दिवस

शिवपुरी।देखा जाए तो आज पुरे देश भर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया ऐसे ही आज शिवपुरी में एक समाज सेवी संस्था डोनेट अ स्माइल फाउंडेशन ने भी महिला दिवस को एक नए अंदाज में मनाया।जिसमे उन्होंने शहर की उन महिलाओं की स्टोरी को कवर किया जो हमारे बीच में रहकर अपने अपने कार्य क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है।उन्होंने ये प्रोग्राम 3 साल में पहली बार किया है जिसकी थीम  "अनसंग एवं अनटोल्ड महिलाये ऑफ़ शिवपुरी" रखी गयी।इस कार्यक्रम की मुख्य अथिति जिला मजिस्ट्रेट रानो बघेल मेडम रहीं।इस कार्यक्रम में उन प्रतिभाशाली महिलाओ का सम्मान हुआ जिन्होंने अपने कार्यों से समाज में एक अलग ही पहचान बना रखी है।जैसे कि महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाना,शिक्षा देना,बुजुर्गो की सेवा करना,छोटी सी उम्र में ऊंचाइयों को हासिल करना आदि।वहाँ मौजूद सभी महिलाओ ने अपनी जिंदगी के ऐसे पहलुयों को सबके बीच साझा किया जो शायद ही किसी को पता हो।इसी क्रम में दीप्ति तोमर,गायत्री इटोरिया,प्रियंका घोष,आयुषी डेंगुला,तनुश्री श्रीवास्तव, सारथा जादौन,आकांक्षा जादौन,राखी सेन,समता भार्गव,प्रियंका घोष,पल्लवी शर्मा,प्रांजुल कटारे,अलका त्रिवेदी,रेखा अपनी अपनी स्टोरी साझा की।ओर लास्ट में उन्हें वीमेन हीरोज ऑफ शिवपुरी का टाइटल दिया गया।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

sr7themes.eu.org