15 जून के बाद विवाह समारोह में शामिल हुए लोगो को किया जायेगा क्वारंटाइन,शिवपुरी कलेक्टर ने जारी किये आदेश
शिवपुरी।जिले में कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए आपको निर्देशित किया जाता है कि आप अपने सम्बंधित अनुभाग में 15 जून के बाद आयोजित हुए विवाह समारोह में सम्मिलित सभी व्यक्तियों को अनिवार्य रूप से होम क्वारंटाइन की कार्यवाही करते हुए,उनके घर के बाहर होम क्वारंटाइन का फ्लेक्स लगाया जाना सुनिश्चित करेंगे।