शिवपुरी पुलिस ने हत्या एवं हत्या के प्रयास के अपराध में 15 साल से फरार स्थाई वारण्टी को दबोचा

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंही चंदेल के निर्देशन में स्थाई वारण्टियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना पिछोर द्वारा हत्या एवं हत्या के प्रयास के अपराध में फरार 1 स्थाई वारंटी को दबोचकर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।

दिनांक 31.07.19 को थाना प्रभारी पिछोर निरी. अजय भार्गव द्वारा मुखबिर सूचना पर एसडीओपी पिछोर श्री रत्नेश तोमर के मार्गदर्शन में थाना पिछोऱ के अपराध क्रमांक 230/04 धारा 429,294,506-बी, 34 भादवि, अपराध क्रमांक 174/05 धारा 307,302,34 भादवि, अपराध क्रमांक 173/05 धारा 307, 147, 148, 149 भादवि एवं अपराध क्रमांक 252/05 धारा 302,364-क,347,147,120-बी,506 भादवि एवं 11, 13 एमपीडीपीके एक्ट में पिछले 15 साल से फरार स्थाई वारण्टी बद्रीप्रसाद पुत्र मुलायम सिंह लोधी उम्र 60 साल निवासी ग्राम घटवारा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय शिवपुरी पेश किया गया ।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पिछोर निरी. अजय भार्गव, उनि. नीतेश जैन, उनि. संजीव पंवार, सउनि अरविंद चैहान, प्रआर. अरविंद यादव, प्रआर. पुरूषोत्तम पटेल, आर हिमांशु एवं अमरीश की सराहनीय भूमिका रही।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

sr7themes.eu.org