गायत्री कॉलोनी समिति ने नवरात्री के उपक्ष्य में लगाई विशेष झांकियां
शिवपुरी।शहर में 2 साल बाद नवरात्री की एक अलग ही धूम देखने को मिल रही है।हर गली हर मोहल्ले में माता के पंडाल लगे है सभी अपने हिसाब से नवरात्री का त्यौहार बड़े ही धूम धाम से मना रहे है।कहीं गरबा डांडिया कही डांस तो कही झांकियां लगाई जा रही है।ऐसे ही पोहरी चौराहे तरफ गायत्री मंदिर समिति द्वारा माता का पंडाल लगाया है जिसमे रोज कुछ न कुछ कार्यक्रम होते है।
कल समिति द्वारा विशेष झांकियों का आयोजन किया गया जिसमे पहले तो भोले बाबा की शादी वाली झांकी थी जैसे शादियों में बारात आती है वैसे ही भूत बने छोटे बच्चों की टोली के साथ नाचते गाते हुए भोले बाबा को पंडाल तक लाये फिर अंदर से पार्वती माता आयी।इनके मिलन के बाद वरमाला का कार्यक्रम हुआ फिर वह मौजूद महिलाओ ने भोले बाबा और पार्वती माता के चरण धोये और उनको नेक दिया।
इसी के साथ दूसरी झांकी माँ काली की जिसमे बताया की कैसे उन्होंने राक्षसों का वध किया था।

.jpeg)
