दिल्ली में आंदोलन कर रहे पहलवानो ने 15 जून तक स्थगित किया अपना आंदोलन,पढ़िए क्या है कारण


नईदिल्ली।बृजभूषण सिंह के खिलाफ आंदोलन कर रहे पहलवानों अपना आंदोलन 15 जून तक स्थगित करने का फैसला किया है। खेल मंत्री के साथ बैठक के बाद पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा कि सरकार ने पुलिस की कार्रवाई 15 जून तक पूरी करने की बात कही है। प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे महिला, पुरुष खिलाडियों की सुरक्षा की भी बात कही है और 28 मई की रात को हम पर जितने भी मामले दर्ज़ हुए हैं, वह वापस लेने की भी बात कही है। वैसे हमारा प्रदर्शन खत्म नहीं हुआ है। अगर हमारी सभी मांगों को 15 तारीख तक नहीं माना जाता है तो हम दोबारा से आंदोलन करेंगे।

खाप महापंचायत का फैसला

कुश्ती खिलाड़ियों के पक्ष में हरियाणा के चरखी दादरी के बलाली गांव में हो रही सर्व समाज खाप महापंचायत में तकरीबन 40 खापों के प्रतिनिधियों का सुझाव सुनने के बाद 21 सदस्यीय कमेटी बनाई गई। पहलवानों के धरने को लेकर 21 सदस्यीय कमेटी ने फैसला लिया कि सारे देश और पहलवानों की मांग बृजभूषण है कि तुरंत गिरफ्तारी हो। साथ ही देश की सभी फेडरेशन राजनीति से मुक्त हो।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

sr7themes.eu.org