एमपी में शुरू हुई पीएमश्री पर्यटन हेलिकोटर सेवा,देखिये किन प्रमुख शहरों से होगी सुविधा की पहल

मध्य प्रदेश में 'पीएम श्री पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवाका शुभारंभ कल ,1 नवंबर 2025 को राज्य के 70वें स्थापना दिवस के अवसर पर किया गया। इस सेवा का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के राजा भोज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से किया। इस पहल के तहत कुल प्रमुख शहरों - भोपालइंदौरजबलपुररीवाउज्जैनग्वालियरसिंगरौली और खजुराहो को हवाई सेवा से जोड़ा जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को राजा भोज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पीएमश्री पर्यटन हेलीकॉप्टर्स को हरी झंडी दिखाकर मध्यप्रदेश में इस सेवा का विधिवत् शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर तथा संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी को बोर्डिंग पास देकर इस हेली पर्यटन सेवा की प्रक्रियागत शुरुआत भी की।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने