जानिये आज के सोने चांदी के भाव किसमें आई कितनी तेजी

सोने की कीमतों में आज गुरुवार को बढ़त देखने को मिल रही है सोने का घरेलू वायदा भाव भी गुरुवार सुबह बढ़त के साथ ट्रेड करता दिखा है एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोना 0.10 फीसदी या 115 रुपये की बढ़त के साथ 1,20,637 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया डॉलर में कमजोरी के चलते सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है हालांकि, यूएस फेड रेट कट की उम्मीदें घटने से यह तेजी सीमित है अमेरिका में रोजगार के आंकड़े उम्मीद से अधिक मजबूत रहने से रेट कट की उम्मीदों को झटका लगा है

चांदी में भी तेजी

सोने के साथ ही चांदी का घरेलू वायदा भाव भी आज मामूली बढ़त के साथ ट्रेड करता दिखाई दिया एमसीएक्स पर गुरुवार सुबह चांदी का वायदा भाव 0.04 फीसदी या 83 रुपये की बढ़त लेकर 1,47,404 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा

वैश्विक बाजार में सोने का भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में भी आज गुरुवार को बढ़त देखी जा रही है कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव गुरुवार सुबह 0.03 फीसदी या 1.30 डॉलर की बढ़त के साथ 3,994.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.18 फीसदी या 7.18 डॉलर की बढ़त के साथ 3,986.75 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया

वैश्विक बाजार में चांदी का भाव

चांदी की वैश्विक कीमतों में आज मिला-जुला रुख देखा जा रहा है कॉमेक्स पर चांदी मामूली गिरावट के साथ ट्रेड करती दिखी। यह 0.11 फीसदी या 0.05 डॉलर की गिरावट के साथ 47.97 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखाई दी वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 0.42 फीसदी या 0.20 डॉलर की बढ़त के साथ 48.21 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

sr7themes.eu.org