बाल ग्रह में 6 वर्ष से ऊपर के बच्चों की बनाओ सूची केंद्र करेगा इन्हे गोद लेने में सहयोग-िस्मृति ईरानी

भोपाल। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि राज्य ऐसे बच्चों की सूची तैयार करें, जो बाल गृह में छह वर्ष से ऊपर के हो गए हैं और जिन्हें कोई गोद नहीं ले रहा है। सूची बनने पर केंद्र बच्चों को गोद लेने की व्यवस्था करेगा। यह जिम्मेदारी बाल कल्याण समितियों (सीडब्ल्यूसी) को दी गई है।

कुछ राज्यों ने नौ हजार बच्चों को चिह्नित किया था, दो सप्ताह के भीतर इनमें से 160 बच्चों को गोद लिया जा चुका है। सीडब्ल्यूसी बाल गृह में रह रहे बच्चों को उनके परिवार से मिलाने की कोशिश भी करे। ऐसी कोशिश में देश में एक लाख 45 हजार बच्चे घर लौटाए गए हैं।

स्मृति ईरानी रविवार को भोपाल में बाल अधिकार, बाल सुरक्षा और बाल कल्याण पर केंद्रित क्षेत्रीय संगोष्ठी कार्यक्रम 'बाल वत्सल' को संबोधित कर रही थीं। इसमें मध्य प्रदेश के अलावा राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बाल अधिकार संरक्षण के लिए काम करने वाली सरकारी और निजी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कानून पहले ऐसा था कि बच्चा गोद लेने वाले को कोर्ट में पेश होना पड़ता था। अब यह प्रक्रिया बहुत आसान हो गई है। उन्होंने घोषणा की कि देश के हर जिले में सीडब्ल्यूसी का कार्यालय बनाया जाएगा। उन्होंने ग्राम बाल संरक्षण समिति के सदस्यों से कहा कि ऐसे बच्चों की भी सूची बनाएं, जिन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि अभी चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 का संचालन राष्ट्रीय स्तर पर होता है। अब इसे पूरी तरह राज्य सरकारों को चलाना है। हेल्पलाइन पर जियो टैगिंग की सुविधा भी रहेगी, जिससे यह भी पता चलेगा कि बच्चा कहां से फोन कर रहा है, ताकि उसे तुरंत मदद पहुंचाई जा सके।

उन्होंने यह भी बताया कि अब सभी हेल्पलाइन को एकीकृत सेवा 112 में मिलाया जा रहा है। कुछ राज्यों ने इसे शुरू भी कर दिया है। इसके पहले राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने कहा कि देशभर में सात परिसंवाद होंगे। यह दूसरा है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री डा. मुंजपरा महेद्र भाई और विभाग के अपर सचिव संजीव कुमार श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया।क्या बंगाल में मौत का खेला करने वालों से गठबंधन राहुल को स्वीकार्य है।बाद में पत्रकारों से बातचीत में स्मृति ईरानी ने कहा कि बंगाल के पंचायत चुनाव में लोकतंत्र की हत्या की गई है। लोग मतदान करना चाहते थे, इसलिए उन्हें मौत के घाट उतारा गया। टीएमसी पार्टी के साथ गांधी परिवार गठबंधन कर रहा है। मेरा गांधी परिवार से विशेष प्रश्न है कि क्या उनसे हाथ मिलाना उन्हें स्वीकार्य है, जो बंगाल में कहर बरपा रहे हैं। मौत का यह खेला क्या राहुल गांधी को स्वीकार्य है?

प्रदेश की 'लाड़ली लक्ष्मी' योजना की प्रशंसा की

केंद्रीय मंत्री ईरानी ने सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से उनके आवास पर भेंट की। उन्होंने प्रदेश में महिला कल्याण योजनाएं खासकर लाड़ली बहना योजना की सराहना की।स्‍मृति ईरानी के कार्यक्रम स्‍थल तक पहुंचने के दौरान कांग्रेस ने रसोई गैस सिलेंडर महंगे होने को लेकर किया प्रदर्शन। हालांकि पुलिस ने उन्‍हें स्मृति इरानी के पास तक पहुंचने के पहले ही रोक लिया।

सीएम शिवराज से की मुलाकात

संगोष्‍ठी में शामिल होने से पूर्व केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी समत्‍व भवन पहुंची और मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्‍न मुद्दों पर चर्चा हुई।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

sr7themes.eu.org