जमीन को ले कर हुआ दो पक्षों में विवाद हुई फायरिंग,फेंके पत्थर
भिंड। शहर के अटेर रोड बड़े हनुमान मंदिर के पास जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पांच से छह राउंड हवाई फायर कर दिए। साथ ही पत्थर भी फेंके गए। फायरिंग के बाद स्थानीय रहवासी और राहगीर दहशत में आ गए। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची पुलिस द्वारा फिलहाल मामले की जांच की जा रही है मुन्नी देवी निवासी अटेर रोड ने बताया कि हमारा यहां लंबे समय से होटल संचालित हो रहा है। जिस पर कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं।रविवार को भटमास पुरा में रहने वाले पुरषोत्तम और उनके दोनों बेटे गौरब-सौरभ ने मेरे होटल पर विवाद करना शुरू कर दिया। जब मैंने इसकी शिकायत पुलिस से करने की बात कही तो इन लोगों ने हथियार निकालकर हवाई फायर करने शुरू कर दिए। साथ ही पत्थर भी फेंके।
इनका कहना है
दो पक्षों का विवाद बताया जा रहा है। हवाई फायर और पत्थर फेंकने की सूचना मिली है। इस मामले की जांच की जा रही है। दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
निशा रेड्डी, सीएसपी भिंड।
