पुलिस ने दी गश्त के दौरान बदमाशों के ठिकानों पर दविश,50 बदमाश पकड़े पढ़िए पूरी खबर
भिण्ड। पुलिस द्वारा बदमाशों की धरपकड़ को लेकर कॉम्बिंग गश्त की गई। भिंड की अलग-अलग थाना क्षेत्रों की 40 पुलिस दल गठित किए गए। इन पुलिस दल के जवानों ने वारंटी चल रही बदमाशों के ठिकानों पर दबिश दी। दबिश के दौरान 50 बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े।एसपी मनीष खत्री के निर्देशन पर शनिवार रविवार की मध्य रात कांबिंग गश्त की गई। इस दौरान भिंड सिटी कोतवाली, देहात, मेहगांव, गोरमी, गोहद चौराहा, गोहद सिटी, मालनपुर, मौ, लहार, दबोह, आलमपुर मिहोना रोड, उमरी, अमायन, भारौली समेत सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस मैदान में उतरी। यह कॉम्बिंग गस्त बदमाशों की धरपकड़ और अपराध का ग्राफ कम करने के लिए की गई थी। गस्त के लिए 40 टीमों का अलग-अलग दल तैयार किया गया। इसके बाद स्थाई और अस्थाई वारंटिओं की धरपकड़ अभियान चलाया गया। बताया जाता है कि आधा सैकड़ा से अधिक बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया है जो लंबे समय से फरार चल रहे थे वाहनों की चेकिंग की गई
कॉम्बिंग गस्त के दौरान पुलिस जवानों ने अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग जगह नाकाबंदी की। नाकाबंदी की जाने के दौरान आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की। गस्त के समय पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी किए जाने वाले वाहनों की धरपकड़ भी की। शराब तस्करों पर भी निगरानी रखी। यह कॉम्बिंग गश्त पर निगरानी भिंड एसपी मनीष खत्री और एडिशनल एसपी कमलेश कुमार द्वारा की गई।
