मेढ़ जोतने को ले कर हुआ विवाद खुनी संघर्ष में बदला,दो लोग हुए घायल

शिवपुरी। करैरा थानांतर्गत ग्राम खोआ में रविवार की सुबह खेत की मेढ़ जोतने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मुंहवाद से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।दोनों पक्षों के दर्जन भर लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रैफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

जानकारी के अनुसार ग्राम खोआ में प्रजापति और जाटव परिवार के लोगो के खेत पास-पास में हैं। इसी क्रम में इन दिनों खेतों में जुताई-बुआई का काम चल रहा है। जाटव परिवार के लोगों ने रविवार को खेत की जुलाई करते हुए खेत की मेढ़ जाेत दी।प्रजापति परिवार के लोगों ने उन्हें ऐसा करने से रोका। घायलों के अनुसार उनके दिव्यांग भाई बौरा प्रजापति ने जाटव परिवार के लोगों को यह कहते हुए रोका कि उक्त मेढ़ उनके खेत की है, इसे न जोतें। इसी पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।तत्समय तो विवाद थम गया लेकिन रविवार को जब प्रजापति परिवार का एक व्यक्ति मंदिर गया तो जाटव परिवार के लोगों ने एक राय होकर प्रजापति समाज के लोगों पर हमला कर दिया। हमले में प्रजापति समाज के पवन प्रजापति, पंकज, मीरा, प्रवीण, अजेंद्र, प्रभुदयाल, रामलाल, रामबाबू, पुष्पेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को उपचार के लिए करैरा लाया गया। यहां घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें शिवपुरी रैफर कर दिया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित दिनेश जाटव, महेंद्र जाटव, शेर सिंह जाटव, सुरेंद्र जाटव, पातीराम जाटव, मनीष जाटव, नीरज जाटव, बनवाली जाटव, हरिराम जाटव, सोनी जाटव, राहुल जाटव और अंकित जाटव के खिलाफ बलवा सहित हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया।वहीं दूसरे पक्ष के हरीराम जाटव का कहना है कि उस पर प्रजापति परिवार के लोगों ने हमला किया और घर में घुसकर उसके व अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की। पुलिस ने हरीराम की शिकायत पर प्रजापति पक्ष के लोगों पर भी मामला दर्ज कर लिया है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

sr7themes.eu.org