अजब गजब खबर: महंगाई का विरोध करते हुए अब टमाटर बेचने के लिए दुकानदार ने निकला यह तरीका,देखिये पूरी खबर
जानकारी के अनुसार टमाटर की महंगाई को देखते हुए बनारस में एक सब्जी दुकानदार अपनी दुकान पर दो बाउंसर खड़ा कर सब्जी बेच रहा है । इस बाबत सब्जी दुकानदार अजय फौजी ने बताया कि टमाटर काफी महंगा हो गया है । इस कारण लोग 100 और 50 ग्राम टमाटर ले रहे है । हर जगह टमाटर विवाद की स्थिति उत्पन्न कर रहा है ।अतः उसने विवाद से बचने के लिए अपनी और टमाटर की सुरक्षा के लिए दो बाउंसर को तैनात किया है । जब सारे टमाटर बिक जाएंगे तो वह इन बाउंसर की छुट्टी कर देगा ।वहीं मौके पर मौजूद कई लोगों ने कहा कि दुकानदार सपा कार्यकर्ता है । इसी वजह से वह महंगाई का इस तरह से विरोध कर चर्चा में आना चाहता है ।
