स्कूल कॉलेज में यातायात जागरूकता शिविर लगाने ले लिए एड. मोहित ठाकुर ने शिवपुरी कलेक्टर व एसपी को दिया ज्ञापन, पढ़िए खबर
शिवपुरी।कई बार देखा गया है कि स्कूल व कॉलेज के बच्चे जो कि 18 साल से कम उम्र
के है ओर बहुत ही लापरवाही से दो पहिया वाहन चलाते है जिससे दुर्घटना होने की आशंका
बनी रहती है।जिसे देखते हुए आज एड मोहित ठाकुर ने शिवपुरी कलेक्टर व एसपी को एक लिखित
में आवेदन दिया है उक्त आवेदन के माध्यम से एड मोहित ठाकुर द्वारा स्कूल कॉलेज में
यातायात को ले कर जागरूक शिविर लगाने की मांग की साथ ही जो बच्चे बिना लाइसेंस के गाड़ी
चलाते है उनके अभिभावकों को बुला कर निर्देशित किया जाये।
