आज फिर देहात थाना की टीम द्वारा पकड़ा गया स्मेक तस्कर, पढ़िए कौन है ये स्मेक तस्कर और कितनी स्मेक के साथ पकड़ा आरोपी

 

शिवपुरीपुलिस अधीक्षक महोदय शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा नशा स्मैक, चरस, गांजा व शराब माफिया को जड से उखाड़ फेंकने के लिये मुहिम चलायी जाकर कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिये गये है।जिसे देखते हुए समस्त थाना प्रभारी एक्शन मोड मे आ कर मुखबीरों की सूचना के आधार पर दबिश दे रहे है ओर आरोपियों को पकड़ रहे है।आज देहात थाना प्रभारी को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई एक व्यक्ति फोरलाईन हाईवे शारदा साल्वेंट की बाउड्री के पास सीर बासखेडी के रास्ते पर स्मैक बेचने की फिराक में खडा है।  उक्त  सूचना पर से थाना प्रभारी के निर्देशन में टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी सीताराम मीणा पुत्र चंपालाल मीणा उम्र 24 साल निवासी ग्राम नया गांव बंजारी छावङा जिला वारा राजस्थान के कब्जे से अवैध रूप से रखे मादक पदार्थ 27 ग्राम स्मैक जिसकी कीमत करीबन 05 लाख, 40 हजार को जप्त कर धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है एवं आरोपी के विरुद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।


सराहनीय भूमिका - निरीक्षक जितेन्द्र सिंह माबई थाना प्रभारी देहात, उनि. जे.बी वैस, सउनि.विनोद गुर्जर, प्र.आर. 444 प्रदीप शर्मा प्र.आर. प्र.आर. 86 भगवत चतुर्वेदी , प्रआर.201 सुनील भार्गव, प्रआर. 570 विनय कुमार सिंह, प्रआर.342 मोहन सिंह चौहान,, प्रआर. 264 सुनील जाट, प्रआर. 255 हरिकृष्ण यादव, आर.511 बदन सिंह आर. 182 दिनेश सिंह, आर. 811 वासुदेव यादव, आर. 17 मिथुन कुशवाह, आर. चालक 259 शरद यादव, म. आर. 993 सीतू सिंह. आर. 683 मनोज कुमार थाना देहात जिला शिवपुरी की मुख्य भूमिका रही है।

 

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

sr7themes.eu.org