पंजाब-हरियाणा एच सी से मिला गुरमीत राम रहीम को झटका,पैरोल हुई रिजेक्ट

दो साध्वियों से दुष्‍कर्म और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्‍या मामले में रोहतक की सुनारियां जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम जेल से बाहर नही आएगा। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने झटका देते हुए उसकी पैरोल की अर्जी को खारिज कर दिया है। राम रहीम के पैरोल की इस अर्जी को उसकी पत्‍नी ने लगाया था।

जेल प्रशासन द्वारा गुरमीत राम रहीम के जेल में आचरण को अच्‍छा बताए जाने के बाद उसे पैरोल मिलने की चर्चाएं गर्म हो गईं। इसी दौरान राज्‍य के जेल मंत्री कृष्‍णपाल गुर्जर और स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री अनिल विज के बयानों से भी गुरमीत राम रहीम को पैरोल मिलने की उम्‍मीदें जगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने