परमधाम न्यास के संचालक गुरु चन्द्रमोहन महाराज पर दुष्कर्म का आरोप,पीड़ित के साथ महिला दरोगा ने की आश्रम की जांच

उत्तराखण्ड के देहरादून में परमधाम न्यास के संचालक क्रांति गुरू चंद्रमोहन महाराज पर लगाए दुष्कर्म के कथित आरोप के मामले में महिला दरोगा ने पीड़ित महिलाओं के साथ आश्रम पहुंचकर जांच पड़ताल की। इससे पूर्व एक पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। पीड़िताओं के बयान दर्ज कराने की कोर्ट से अनुमति मांगी गई है।

राजपुर थाने में युवती समेत दो महिलाओं ने चार दिन पहले परमधाम न्यास के संचालक क्रांति गुरू चंद्रमोहन महाराज व उसके साथी पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में दो महिलाएं भी सहयोगी के रूप में नामजद की गई हैं। पुलिस ने एक पीड़िता का उसी दिन मेडिकल परीक्षण करा लिया था। जबकि दूसरी पीड़िता का सोमवार को मेडिकल कराया गया।

दोपहर में महिला दरोगा दोनों पीड़िताओं को लेकर परमधाम आश्रम पहुंची, जहां पर बारीकी से जांच पड़ताल की गई। पुलिस दोनों महिलाओं के मजिस्ट्रेट के समक्ष 164 के बयान दर्ज कराने की तैयारी में है। इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरुण मोहन जोशी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना में आने वाले साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

sr7themes.eu.org