आम नागरिकों की सहायता हेतु जिला स्तरीय काॅल सेंटर स्थापित

शिवपुरी।नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के आम नागरिकों की सहायता हेतु जिला स्तरीय काॅल सेंटर का संचालन ई-दक्ष केन्द्र शिवपुरी में किया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने इस काॅल सेंटर के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एच.पी.वर्मा को नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्री अंकुर गुप्ता को सहायता नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। 
काॅल सेंटर में कार्य करने हेतु सुपरवाईजर के रूप में कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के एम.पी.डब्ल्यू श्री राजेश शर्मा एवं श्री वी.के.कुशवाह को नियुक्त किया गया है। प्रथम पाली प्रातः 06 बजे से दोपहर 02 बजे तक रहेंगी। जिसमें लेखापाल श्री रीतेश शर्मा एवं डाटा एन्ट्री आॅपरेटर श्री धर्मेन्द्र कौरव को नियुक्त किया गया है। द्वितीय पाली में दोपहर 02 बजे से रात्रि 10 बजे तक सहायक ग्रेड-3 श्री कुणाल मीणा को नियुक्त किया गया है। 
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

sr7themes.eu.org